Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियर जिले में आज 12वी कक्षा तक के बच्चों के लिये अवकाश घोषित

प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दलों ने शहर में किया भ्रमण

ग्वालियर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज बुधवार को 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश रहेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का विवाद को लेकर कुछ संगठनों ने आज बुधवार को आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके चलते कलेक्टर रुचिका चौहान ने किसी भी तरह के कार्यक्रम, आयोजन और भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा रखी है। इस दौरान संभावित स्थानीय आयोजन एवं यातायात व्यवस्था बाधित होने की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनने पर बच्चों को असुविधा न हो और उनके हित प्रभावित न हो, इस बात को ध्यान में रखकर यह छुट्टी घोषित की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सी.बी.एस.ई. व आई.सी.एस.ई. विद्यालयों में अध्ययनरत 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये आज अवकाश घोषित किया गया है। सभी शिक्षक अपने स्कूल में उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य सम्पादित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *