Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

लैब टैक्नीशियन की हत्या में होमगार्ड गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जनवरी माह में हुई लैब टैक्नीशियन की गोली मारकर की गयी हत्या की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार किया है।

रानीपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में 18 जनवरी को ग्राम गढ़मीरपुर में लैब टैक्नीशियन वसीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में मृतक के पिता मुस्तकीम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन, मृतक के मोबाइल नंबर की डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण सहित अनेक प्रयास किए गए, किन्तु प्रारम्भिक स्तर पर कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका।

संदिग्ध स्कूटी की पहचान एवं गिरफ्तारी

जांच के दौरान एक ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी संख्या यूके 08 एक्यू 2050 का संदिग्ध के रूप में सामने आयी। स्कूटी की तलाश के दौरान 22 दिसम्बर की रात्रि में रेग्यूलेटर पुलिस सुमननगर से चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को स्कूटी सहित हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने नाम पता अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष बतायी।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2015 में होमगार्ड में भर्ती हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी दोस्ती होमगार्ड महिला से हुई। महिला की पूर्व में मृतक वसीम से दोस्ती थी और उसके मोबाइल में वसीम के साथ फोटो एवं मैसेज मौजूद थे। मृतक महिला को लगातार कॉल व मैसेज कर परेशान व प्रताड़ित किए जाने से व्यक्ति के मन में आक्रोश उत्पन्न हुआ और उसने वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या की साजिश एवं वारदात

व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से वसीम की जानकारी एकत्रित की व उसकी दिनचर्या की रेकी की। 17 जनवरी 25 की शाम, आरोपित ने महिला की स्कूटी को चौकी बाजार बहादराबाद से दूसरी चाबी द्वारा खोलकर मृतक की मोटर साइकिल का पीछा किया। ग्राम गढ़ के पास अवसर पाकर आरोपित ने चलती मोटर साइकिल पर वसीम को देशी तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया। आरोपित की निशांदेही पर धनौरी तेलीवाला रोड, करवला स्थित जंगल से घटना में प्रयुक्त तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *