Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जनगणना-2027 को लेकर गृह मंत्रालय की टीम का दौरा

दाैसा में गृह मंत्रालय की टीम का दौरा हुआ

दाैसा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह मंत्रालय से आई चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की मीटिंग लेकर जनगणना 2027 की तैयारियों का फीडबैक लिया। जिसमें गांवों की लिस्ट तैयार करने समेत कई कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि एक दिवसीय कैंप में टीम के समक्ष ग्राम सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनगणना 2027 के सभी कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसमें संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।

गृह मंत्रालय से आए उप निदेशक डॉ. पुलकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्राधिकार परिवर्तन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त सभी अधिसूचनाओं को सम्मिलित करते हुए अपडेट ग्राम सूचियों के अंतिम रूप देने में गांवों की संख्या, राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार हिंदी व अंग्रेजी में गांवों के नाम, गांवों के क्षेत्रफल, मानचित्र आदि को संबंधित तहसीलदार द्वारा प्रमाणित किया गया। साथ में यह भी सुनिश्चित किया गया कि नव सृजित गांवों को संबंधित ग्राम सूची में शामिल कर लिया गया है तथा विलोपित और स्थानांतरित गांवों को संबंधित ग्राम सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार द्वारा प्रमाणित सूचियों को संबंधित एसडीएम और एसडीएम व तहसीलदार द्वारा प्रमाणित सूचियों को कलेक्टर के द्वारा अंतिम रूप से प्रमाणित किया गया। शर्मा ने बताया कि इन सूचियों में विशेष ध्यान रखा गया कि नवसृजित गांव छूट ना जाए और जिन गांवों का क्षेत्राधिकार परिवर्तित हुआ है उसे उसी रूप में प्रमाणित किया गया है या नहीं। इसी प्रकार नगर सूचियों में नगर का नाम हिंदी-अंग्रेजी, वर्तमान क्षेत्रफल एवं वर्तमान वार्ड संख्या को भी संबंधित चार्ज अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया गया। प्रत्येक तहसील से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के संबंध में संपूर्ण कवरेज का प्रमाण पत्र भी संबंधित चार्ज अधिकारी एसडीएम के साथ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया गया। इस दौरान एडीएम अरविंद शर्मा, उप निदेशक सांख्यिकी विजय शर्मा, गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान से आए सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-I लोकेश कुमार मीना, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II ज्योति मीना एव नम्रता जैन समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / चरणजीत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *