Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर के गौरवशाली प्रवासी विशिष्ट हस्तियों का सम्मान

बीकानेर के गौरवशाली प्रवासी विशिष्ट हस्तियों का सम्मान

बीकानेर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीकानेर के जन्मे, वर्तमान में देश-विदेश में निवासरत तथा बीकानेर गौरव अवार्ड से सम्मानित प्रतिष्ठित विशिष्ट हस्तियों के सम्मान में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा मंडल परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके पीयूष नारायण शर्मा (खनन प्रशासन), कपिल शर्मा (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग), निकिता मित्तल (टेक्नोलॉजी व सॉफ्टवेयर), कौसर जैनुअल बशर (राजस्थानी साहित्य), अरिहंत बुच्चा (निवेश बैंकिंग) का मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले इन व्यक्तित्वों ने न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त की, बल्कि बीकानेर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया गया तथा मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इन विभूतियों के जीवन संघर्ष, अनुभवों एवं सफलता की यात्रा को प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड ने अपनी बात कही।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *