Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

हुगली-श्रीरामपुर सांगठनिक जिला तृणमूल कांग्रेस की नई जिला कमेटी घोषित

तृणमूल कांग्रेस

100 से अधिक पदाधिकारियों के नाम जारी

हुगली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तृणमूल कांग्रेस ने हुगली-श्रीरामपुर सांगठनिक ज़िले के लिए नई जिला कमेटी की घोषणा सोमवार अपराह्न कर दी। मंगलवार को मीडिया को मिले विज्ञप्ति में पार्टी के हुगली-श्रीरामपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष अरिंदम गुइन के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक सूची में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक, नगर और वार्ड स्तर तक के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम शामिल हैं।

घोषित कमेटी में चेयरमैन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सदस्य और विशेष आमंत्रित (स्पेशल इनवाइटी) जैसे पदों पर कुल 100 से अधिक नेताओं को शामिल किया गया है। इस नई सांगठनिक संरचना को आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

घोषित सूची के अनुसार, असीमा पात्र को जिला चेयरमैन बनाया गया है, जबकि अरिंदम गुइन को पुनः हुगली-श्रीरामपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। चुचुड़ा विधायक असित मजूमदार, चंडीतला विधायक स्वाति खांडेकर, कंचन मलिक, गौर मोहन दे, अमियो मुखर्जी, सुरेश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला संगठन को मज़बूत करने के लिए बड़ी संख्या में महासचिव और सचिव नियुक्त किए गए हैं। महासचिव पद पर विनय कुमार, संजीब मैत्र, इंद्रजीत बनर्जी, मनोज शॉ, तन्मय देब, संजीव घोष, गिरधारी साहा, विजय सागर मिश्रा समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, सचिव पद पर विभिन्न ब्लॉक और नगर क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिससे सांगठनिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

जिला कमेटी में सांसद कल्याण बनर्जी, विधायक डॉ. सुदीप्तो राय, तपन दासगुप्ता, बेचाराम मन्ना, मोनोरंजन बेपारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को ‘स्पेशल इनवाइटी’ के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा युवा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति, श्रमिक संगठनों और जय हिंद वाहिनी से जुड़े नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सूची में स्पष्ट रूप से ब्लॉक, टाउन और वार्ड स्तर का उल्लेख किया गया है। डानकुनी, श्रीरामपुर, उत्तरपाड़ा, रिषड़ा, चंदननगर, पांडुआ, मोगरा, धानियाखाली, सिंगूर जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में नेताओं को कमेटी में जगह दी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एसआईआर और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने संगठन में यह बड़ा बदलाव किया है। नई जिला कमेटी के ज़रिये पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि ज़मीनी स्तर पर निगरानी, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *