Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

कैफे की आड में चल रहा था हुक्का—बार

कैफे की आड में चल रहा था हुक्का—बार

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की स्पेशल टीम (सीएसटी क्राइम ब्रांच) टीम ने जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नाइट क्लब पर छापा मारा है। जहां पुलिस ने कार्रवाई के दौरान क्लब मैनेजर सहित तीन आरोपिको गिरफ्तार किया गया और वहीं तीन अन्य को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में 24 हुक्के, 24 पाइप, 24 चिलम, तंबाकू फ्लेवर के 14 डिब्बे और 8 छोटी डिब्बियां जब्त की गई।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी टीम ने सूचना के आधार पर क्लब हब-40 पर दबिश दी। जांच में सामने आया कि क्लब की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 24 हुक्के, 24 पाइप, 24 चिलम, तंबाकू फ्लेवर के 14 डिब्बे और 8 छोटी डिब्बियां जब्त की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगेन्द्र पुत्र जयनारायण जाट (33) निवासी सांगानेर सदर हाल मैनेजर क्लब हब-40, गौरव टॉवर मालवीय नगर, अनिल कुमार महावर (26) निवासी जगतपुरा और दीपक बैरवा (25) निवासी सांगानेर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा क्लब हब-40 के बाउंसर विनोद कुमार गुर्जर (27) निवासी जमवारामगढ़ जिला जयपुर, ओमप्रकाश मीणा (28) निवासी सांगानेर और मोहित कुमार शर्मा (31) निवासी नवलगढ़ जिला झुंझुनूं को भी ग‍िरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अवैध हुक्का बारों के खिलाफ शहर भर में अभियान जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *