राशिफल : 04 सितंबर 2025, जानें आपका दिन कैसा रहेगा
मेष : खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। लाभकारी कार्यों की कोशिशें सफल होंगी। बुद्धि के प्रयोग से छोटा लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव। शुभांक- 4, 6, 8

वृष : सुबह महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। मेहमानों का आगमन संभव। शुभांक- 5, 7, 9
मिथुन : मनोकामना पूर्ण होने के योग। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक और मांगलिक कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन और व्यावसायिक प्रगति का दिन। शुभांक- 7, 8, 8
कर्क : चिंता और शत्रुभय रहेगा। संतान को कष्ट संभव। व्यय अधिक होगा। व्यापार में स्थिति नरम। धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा। धैर्य से सफलता मिलेगी। शुभांक- 4, 6, 7
सिंह : शिक्षा में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभ देगा। व्यापार और नौकरी में लाभ की स्थिति। मेहनत का फल मिलेगा। दूसरों के प्रपंच से दूर रहें। शुभांक- 4, 5, 6
कन्या : परिश्रम का परिणाम सकारात्मक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। खानपान का ध्यान रखें। आय-व्यय बराबर रहेगा। शैक्षणिक कार्य पूरे होंगे। शुभांक- 7, 8, 9
तुला : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मेल-जोल से कार्य सिद्ध होंगे। यात्रा के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। शुभांक- 3, 5, 7
वृश्चिक : लेन-देन की समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में नरमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। चिंता और शत्रुभय बना रहेगा। धैर्य से कार्य बनेंगे। शुभांक- 3, 6, 7
धनु : स्वास्थ्य प्रभावित होगा। छोटी लापरवाही परेशानी ला सकती है। मानसिक असंतोष रहेगा। शत्रुभय और संतान कष्ट संभव। आय-व्यय समान रहेगा। शुभांक- 3, 6, 7
मकर : विवेक से कार्य करें। अनावश्यक बहस से बचें। कामकाज की व्यस्तता से तनाव रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि होगी। माता पक्ष से लाभ संभव। शुभांक- 2, 5, 7
कुंभ : प्रियजनों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मानसिक थकान हो सकती है। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक- 4, 7, 8
मीन : शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा, परंतु अपने ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग से कार्य बनेंगे। सतर्क रहें। शुभांक- 5, 7, 8



