Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ससुराल वालों का खौफनाक कारनामा! पति को खंभे से बांधा — वीडियो वायरल, गांव में मचा हड़कंप

फोटो - खम्बे से बधा युवक

औरैया, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीलमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ससुराल वालों ने एक युवक को खंभे से बांध दिया और किसी ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और देर रात गांव पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

वायरल वीडियो में युवक खंभे से बंधा तड़पता दिखाई दे रहा है, जबकि एक व्यक्ति उसे समझा रहा है और कुछ महिलाएं मौके पर मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो फैलते ही लोगों में चर्चा का दौर शुरू हो गया।

मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि जैनपुर निवासी छुटकी की शादी करीब 15 साल पहले इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के खड़कोली गांव निवासी ऊदल सिंह से हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। करीब नौ साल पहले पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे।

शुक्रवार को ऊदल सिंह अचानक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वहां दोनों में किसी बात को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो गया। गुस्से में ससुराल वालों ने ऊदल को पकड़कर खंभे से बांध दिया। किसी ने यह पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल प्रदीप नामक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले की जांच जारी है कि आखिर ऊदल को बांधने के पीछे किसकी भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *