कार्शियांग-सिटोंग मार्ग पर भयानक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

सड़क एक्सीडेंट सांकेतिक

कार्शियांग, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कार्शियांग से सिटोंग जा रही एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई. वाहन नियंत्रण खोकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया. हादसे में मौके पर ही तीनों यात्री दम तोड़ गए, जबकि वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान बिगेन भुजेल, रुपेश गुरूंग और रमेश गुरूंग के रूप में हुई है. बिगेन भुजेल सिटोंग के पंचायत सदस्य थे. हादसा sunday देर रात हुई, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. Monday सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने खाई में पड़े वाहन को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायल चालक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि रात में घनी धुंध के कारण दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ हो सकता है. घटना की पूरी जांच जारी है.

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a Comment