Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

कटनी में बस-ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

कटनी में बस-ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर

कटनी,17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में कटनी जिले में कटनी-दमोह रोड पर शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों के घायल हाे गए है। घायलाें में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रीठी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीठी और कटनी जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार घटना रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। यहां शुक्रवार सुबह भोपाल से रीवा यात्रियों को लेकर जा रही बस क्रमांक एमपी 04 जेड जेड 8747 जब ग्राम जमुनिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक एचआर 73 1587 से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार १२ यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकालकर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीठी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने गहन चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया है।

रीठी थाना प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। सभी चोटिल यात्रियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। ट्रक के चालक को गंभीर चोट आई है और बाकी लोगों को मामूली चोट आई है। बस ड्राइवर ने बताया कि रात 3 बजे तक गाड़ी चलाने के कारण उसे झपकी आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *