
चित्रकूट,03 नवंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के चित्रकूट जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया . इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए. सभी मृतक बोलेरो सवार थे. घटना पर Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों से घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो और बांदा डिपो की रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए. दिवंगतों में दो सगे भाई शामिल हैं.
हादसे की मुख्य वजह बोलेरो का गलत साइड में आना बताया जा रहा है. हादसा sunday रात करीब साढ़े नौ बजे कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह में पेट्रोल पंप के पास हुआ. हादसे के बाद बस को छोड़कर चालक और परिचालक भाग निकले. एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ अरविंद कुमार और कोतवाल श्याम प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारु कराया गया.
बांदा डिपो की बस (यूपी 90 टी 5424) में चालक अशोक कुमार गौतम और परिचालक शिवम थे. बस कसौंधन स्थित कर्वी अस्थायी बस स्टैंड से मानिकपुर के लिए निकली थी. बस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे लेट थी. इस वजह से बस में कोई यात्री नहीं था. बस स्टैंड से चार किमी ही पहुंची थी कि सामने से गलत साइड आ रही बोलेरो की बस से सीधी टक्कर हो गई.बस की रफ्तार करीब 60 किमी प्रति घंटा और बोलेरो की 80 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग दब गए. बस पटरी में उतर गई. पुलिस ने बोलेरो को काटकर घायलों को बाहर निकाला. घायलों में कर्वी कोतवाली के कैंप का पुरवा सीतापुर के रहने वाले 40 वर्षीय राजा भइया, 35 वर्षीय पत्नी शोभा, उनकी 14 वर्षीय पुत्री संध्या और अर्जुन पुत्र ओमकार के साथ एक अज्ञात घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजा भइया का 14 वर्षीय पुत्र मोहित व छह वर्षीय सुभाष और 24 वर्षीय रोहित पुत्र अर्जुन प्रसाद की मौत हो गई.
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो राजा भइया चला रहा था. ऐंचवारा में राजा भइया के साले सुरेंद्र के बेटे का जन्मदिन था. वहां से सभी लोग पार्टी करके लौट रहे थे.
sunday की रात एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. थाना बहिलुपरवा क्षेत्र के ऐंचवारा गांव में राजाभइया अपने साले सुरेंद्र के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने परिवार समेत बोलेरो से पहुंचे थे. पार्टी हंसी-खुशी में पूरी हुई, सभी लोग वापसी के लिए निकले. लेकिन किसे पता था कि यह सफर आखिरी साबित होगा. ऐंचवारा से करीब दस किलोमीटर दूर सामने से आ रही एक अनियंत्रित बस ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि राजाभइया के दो सगे बेटे और एक पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई. 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पलभर में जन्मदिन की रोशनी मातम में बदल गई. गांव में खुशियों की जगह चीख-पुकार गूंज उठी. जिसने भी हादसे की खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं. राजाभइया के घर मातम का सन्नाटा है जहां कुछ घंटे पहले हंसी और गीत गूंज रहे थे, वहां अब रोने की आवाजें हैं. यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर गया.
वहीं Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. Chief Minister ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. Chief Minister जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.
—————
(Udaipur Kiran) / रतन पटेल
