Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद के ईंटल खुर्द में भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, एक साल की बच्ची सहित तीन घायल

सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।

जींद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के जिंद जिले के गांव ईंटल खुर्द के निकट बरवाला रोड पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अजय और उनकी पत्नी सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती की एक साल की बच्ची सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतकों के शवों को शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

उन्हाेंने बताया कि सुलखनी विवाह समारोह में शामिल होकर कार सवार छह लोग वापस करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार गांव ईंटल खुर्द के निकट बरवाला रोड पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना का जैसे ही आसपास लोगों को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे और कार से घायलों को निकाल कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गांव मुनक निवासी 35 वर्षीय अजय व उसकी पत्नी 30 वर्षीय सोनिया को मृत घोषित कर दिया। अजय की एक वर्षीय बच्ची व अन्य तीन व्यक्ति जो फोटोग्राफर थे, जिनका उपचार किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *