तमिलनाडु के शिवगंगा में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

ण्

– सरकारी दो बसें आपस में टकराईं शिवगंगा, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पिल्लैयारपट्टी के पास दो सरकारी बसों की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तिरुपतूर, मदुरै और करैकुड़ी के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 5 महिला शामिल हैं.

शिवगंगा जिला Superintendent of Police (एसपी) एस. प्रसाद के मुताबिक जिले के तिरुपतूर से करैकुड़ी जाने वाले मार्ग पर कुम्मंगुड़ी पुल के पास sunday शाम को तिरुपतूर से करैकुड़ी जा रही एक सरकारी बस की करैकुड़ी से डिंडिगल जा रही बस से पिल्लैयारपट्टी के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे के यात्रियों की चीख सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में, चालक सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया. इस बीच भर्ती किए गए 3 लोग तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा, तिरुपत्तूर, मदुरै और काराइकुड़ी सरकारी अस्पतालों में गंभीर 40 से अधिक यात्री उपचाराधीन हैं. डॉक्टरों ने बताया कि इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है. इस दुर्घटना के बाद स्थल पर यातायात जाम होने के कारण पुलिस वहां पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया. तिरुपत्तूर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

—————

(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV

Leave a Comment