Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

कछार में भारी मात्रा में हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार

Image of the Heroin Seized and Four Held in Cachar.

कछार (असम), 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्वसनीय सूचना के आधार पर कछार पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो पृथक नशा विरोधी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की है। इन अभियानों में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, पहला अभियान सिलचर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलचर बाइपास इलाके में चलाया गया, जहां से 152.98 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

दूसरे अभियान में काजीदहार इलाके से 33 साबुनदानी में रखी गई कुल 366 ग्राम हेरोइन बरामद कर विधिवत जब्त की गई। यह मादक पदार्थ कथित ड्रग्स तस्करों के कब्जे से बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *