Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कड़ाके की ठंड में सेवा में जुटे सैकड़ों स्वयंसेवी, वितरित किए गरम कपड़े

कपड़े वितरित करते हुए शैफाली पाण्ड्या

हरिद्वार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित माता भगवती देवी की जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियां सेवा, समर्पण और संवेदना के भाव के साथ निरंतर आगे बढ़ रही हैं। शताब्दी समारोह स्थल के विभिन्न सेवा विभागों में सैकड़ों स्वयंसेवक निष्ठापूर्वक कार्यरत हैं, जिनमें से सैकडों लोग इन दिनों वैरागी द्वीप में निवास कर रहे हैं।

दिसंबर माह की कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए गायत्री परिवार प्रमुख शैलदीदी के मार्गदर्शन में वैरागी द्वीप में सेवा कार्यों में संलग्न स्वयंसेवकों के लिए कंबल, शॉल, स्वेटर सहित अन्य गर्म वस्त्रों की व्यवस्था की गई। इस स्नेहपूर्ण पहल के अंतर्गत शांतिकुंज व्यवस्थापक व महिला मण्डल प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने जरूरतमंद स्वयंसेवकों को गर्म वस्त्र वितरित किए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड सहित विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों स्वयंसेवक श्रद्धेया शैलदीदी के वात्सल्यपूर्ण स्नेह से भावविभोर दिखाई दिए। स्वयंसेवकों ने इसे मात्र वस्त्र वितरण नहीं, बल्कि दीदी का सजीव आशीर्वाद बताते हुए कृतज्ञता प्रकट की।

इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि इसका उद्देश्य सेवा कार्यों में जुटे कार्यकर्ताओं को ठंड से सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे पूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *