Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता

जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता

जयपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । धर्मनगरी हरिद्वार के वैरागी द्वीप में आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी समारोह में जयपुर और राजस्थान के अन्य शहरों के लोग भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से गायत्री परिवार के अनेक लोग वहां श्रमदान कर रहे हैं। गायत्री परिवार राजस्थान के मुख्य ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित, आकर्षक और गरिमामय स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यस्थल पर भूमि पूजन किया जा चुका है। यहां 19 से 23 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की जा चुकी है।

आगंतुकों के स्वागत के लिए वैरागी द्वीप के मुख्य प्रवेश स्थल पर गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज की विशिष्ट वास्तुकला और आध्यात्मिक थीम पर आधारित एक विशाल एवं भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह प्रवेश द्वार शांतिकुंज की पहचान, साधना, संस्कार और सेवा के भाव को प्रतीकात्मक रूप में है, जो आगंतुकों को प्रथम दृष्टि में ही आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।

जन्मशताब्दी समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इसी को देखते हुए प्रवेश द्वार के साथ-साथ मंच, पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को भी योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया जा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा विचारधारा और जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का महापर्व होगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *