Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बेटा पैदा न होने पर महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात पति व सास गिरफ्तार

बेटा पैदा नहीं होने पर महिला को ताने देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मे तैनात पति व सास गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । बेटा पैदा नही होने पर महिला को ताने देकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात पति सोनू मलिक पुत्र मुंशीलाल तथा उनकी मां शकुन्तला पत्नी मुंशीलाल को थाना सूरजपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि अंकित तोमर ने 25 सितम्बर को सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जनपद बागपत के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बहन रितु की शादी हिंदू रीति रिवाज से सोनू मलिक पुत्र मुंशी निवासी थाना छपरौली जनपद बागपत के साथ वर्ष 2014 में की थी। उन्होंने बताया कि अंकित के अनुसार उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। सोनू मलिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के ग्रेटर नोएडा में स्थित बटालियन में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी बहन को दो बेटियां पैदा हुई। जिनकी उम्र क्रमशः आठ व पांच वर्ष है। उसके अनुसार पहली पुत्री के जन्म से पूर्व गर्भावस्था के दौरान रितु की सास और पति सोनू मलिक ने उससे कहा था कि लिंग परीक्षण करवाओ। काफी दबाव बनाने और समझाने-बुझाने के बाद ये लोग राजी हुए। पहला बच्चा बेटी हुई। पीड़ित के अनुसार इन्होंने बेटे की चाहत में बाद में रितु के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया तथा दो बार गर्भपात करवाया। बेटा पैदा न होने से सोनू मलिक और उसकी सास उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे।

पीड़ित के अनुसार उसकी बहन एक वर्ष तक मायके में आकर रही। बाद में समाज के लोगों के कहने पर उन्होंने अपनी बहन को विदा किया। पीड़ित के अनुसार 23 सितम्बर की शाम को उसकी बहन का फोन आया कि ये लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं, और कह रहे कि आज तेरी हत्या कर देंगे। इसके बाद अचानक फोन कट गया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने फोन मिलाया तो उसकी बहन का फोन नहीं मिला। आशंका होने पर वे लोग 24 सितम्बर को सुबह के समय सोनू मलिक के लखनावली गांव स्थित किराए के मकान पर पहुंचे। पता चला कि उनकी बहन ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती है। जब वे लोग वहां पर गए तो डॉक्टर ने बताया कि रितु की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के बेटा पैदा न होने पर उसकी सास शकुंतला और उसके पति सोनू मलिक ने उसके साथ मारपीट की, उसे ताने दिया जिसकी वजह से उसने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *