
-ट्रेलर से बाइक टकराने पर हुआ हादसा, मौके पर ही दम तोड़ा
गुरुग्राम, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . यहां एक सडक़ हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे बाइक पर सवार होकर एक पारिवारिक समारोह में जा रहे थे. सामने से आ रहे ट्रेलर की उनकी बाइक में टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई. सोहना Police Station प्रभारी सुखपाल सिंह ने sunday को बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया. उसके खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है. इस हादसे के बारे में गांव लाखुवास निवासी हरपाल ने sunday को बताया कि उसका भाई रूपेंद्र और भाभी निर्मला बाइक से समारोह में शामिल होने के लिए घर निकले थे. जब वे सिलानी गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रेलर आ रहा था. उसने ओवरटेक करने का प्रयास किया और उसकी बाइक में टक्कर लग गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गया. घायल रुपेंद्र को सोहना के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. सोहना थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जारी है.
(Udaipur Kiran)
