Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शानदार हुआ डेब्यू, शेयर 19.5 फीसदी पर बंद

एनएसई पर कंपनी के लिस्टिंग का जारी फोटो

नई दिल्‍ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का शेयर स्‍टॉक एक्‍सचेंज में लिस्ट हो गया। कंपनी का शेयर शानदार शुरुआत करते हुए अपने निर्गम मूल्य 2,165 रुपये के 20 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ और इसका शेयर 19.5 फीसदी प्रीमियम पर बंद हुआ।

इस लिस्टिंग के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने बड़ा कीर्तिमान भी हासिल किया है। स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर उपलब्‍ध डेटा के मुताबिक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के शेयर अपने निर्गम मूल्य से 20.37 फीसदी की बढ़त के साथ 2,606.20 रुपये पर शुरुआत की। एएमसी का शेयर बीएसई पर 2,606.2 रुपये और एनएसई पर 2,600 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ।

कारोबार के दौरान यह 22.95 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,662 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया। लिस्टिंग के तुरंत बाद स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली और बीएसई पर ये 2,586.7 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो 19.5 फीसदी का प्रीमियम था। इसके साथ ही नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई पर शेयर 2,576 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो 19 फीसदी का प्रीमियम था। एनएसई पर उपल्‍बध डेटा के मुताबिक कुल 314.2 लाख शेयरों का ट्रेड हुआ है, जबकि बीएसई पर कुल 36.3 लाख शेयरों का ट्रेड हुआ। पहले दिन कंपनी का कुल टर्नओवर (बीएसई+एनएसई) मिलाकर 9,150.5 करोड़ रुपये रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि साल 2025 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने 10603 करोड़ रुपये का आईपीओ ला करके कंपनी के शेयर को 20 फीसदी के प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में सफलतापूर्वक लिस्टिंग करा लिया है। इस प्रकार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी 2025 की दूसरी सबसे अच्छी लिस्टिंग वाला आईपीओ रहा है। इससे पहले इस साल एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने यह कारनामा किया था। जब उन्होंने 11607 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आया था। उसे 50 फीसदी प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्टिंग किया था। यह भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसने स्‍टॉक एक्सचेंज पर शानदार शुरुआत की, जिसका लिस्टिंग प्रीमियम लगभग 21 फीसदी रहा, जबकि कंपनी का शेयर 19.5 फीसदी प्रीमियम पर बंद हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *