Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
INDIA

छत्तीसगढ़ बीजापुर में आईईडी विस्फोट, डीआरजी का एक जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर, 18 अगस्त (Kiran News)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान सोमवार सुबह भोपालपट्टनम के उल्लूर जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फोट से बीजापुर डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए।

Naxal attack

इस हादसे में तीन जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि घायल जवानों में भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। शहीद जवान दिनेश नाग बीजापुर के वार्ड क्रमांक 15 के निवासी थे। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *