Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उर्स मेला सुरक्षा तैयारियों का आईजी आरपीएफ ने लिया जायजा

उर्स मेला सुरक्षा तैयारियों का आईजी आरपीएफ ने लिया जायजा

अजमेर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर ज्योति कुमार सतीजा ने मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल लाइन अजमेर एवं रेलवे स्टेशन अजमेर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ लाइन रामगंज स्थित आर्मरी, डॉग स्क्वायड, बैरक तथा मैस की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आईजी आरपीएफ ने अजमेर में तैनात बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन भी लिया। उन्होंने आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध विश्लेषण और अपराध रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए एनसीआरबी से जुड़े पोर्टलों—एनसीआरसी, क्राइमैक (CRIMAC), आईसीजेएस (ICJS), सीसीटीएनएस (CCTNS), साइबर पोर्टल तथा आरपीएफ सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम के प्रभावी और नियमित उपयोग के निर्देश दिए।सुरक्षा सम्मेलन में उन्होंने बल सदस्यों को ड्यूटी के दौरान यात्रियों के साथ मृदु एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने, कार्यों में उत्कृष्टता लाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। साथ ही नवाचार को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बल सदस्यों की ड्यूटी संबंधी एवं व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं और उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 21 दिसम्बर 2025 से शुरू होने वाले उर्स मेले को ध्यान में रखते हुए आईजी आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन अजमेर का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने उर्स के दौरान स्टेशन परिसर में बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया का अवलोकन किया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान रेल प्रशासन, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।इसके पश्चात उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल थाने का भी निरीक्षण किया और उर्स मेले के दौरान सतर्क एवं अलर्ट रहने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर निरंतर एवं विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त अजमेर दीपक कुमार आजाद, निरीक्षक राजेन्द्र चौधरी, निरीक्षक नीलू गोठवाल, बलराम काजला सहित अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *