Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध हथियारों के सप्लायरों को पकड़ा

jodhpur

जोधपुर, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और बिलाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत दो शातिर तस्करों को पकडक़र उनके कब्जे से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन, पांच कारतूस और एक लाख 48 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं।

ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस अवैध हथियारों को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत व वृताधिकारी अन्नराज सिंह के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया एवं बिलाड़ा थानाधिकारी सवाईसिंह के नेतृत्व में जयपुर-जोधपुर हाईवे के बिलाड़ा बाईपास पर अवैध हथियार तस्करों को दस्तयाब कर भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए। टीम ने बिलाड़ा बाईपास के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाए थे। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी इन हथियारों को कहां काम लेने वाले थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन और पांच कारतूस के साथ 1 लाख 48 हजार 500 रुपए नगद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार तस्करी को लेकर आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी खारिया मीठापुर निवासी ललित पुत्र देवाराम सीरवी और पिचियाक निवासी दिलजीत पुत्र रामकिशोर जाट को गिरफ्तार किया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *