Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

खेत में मिला बारह लाख की कीमत का अवैध डोडा-पोस्त

jodhpur

जोधपुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी की जिला विशेष टीम और बार पुलिस ने 12 लाख रुपये कीमत का 80.430 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। आरोपित फरार है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट, 1985) के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराजसिंह चारण एवं वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में जिला विशेष टीम व बाप थानाधिकारी रमेश कुमार द्वारा कार्रवाई की गई है। डीएसटी कांस्टेबल भगवानाराम को प्राप्त आसूचना पर सरहद सोनलपुरा राणेरी में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित नाथुराम पुत्र सुखराम बिश्नोई के घर के पास खेत से अवैध 80.430 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया। आरोपित मौके पर नहीं मिला जिससे उसकी गिरफ्तारी शेष है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *