Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

करैरा में 15 करोड़ की भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण, बस स्टैंड का होगा निर्माण

Image
Image
Image

शिवपुरी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को आज प्रशासन ने सख्ती से दूर कर दिया। कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, प्रशासन ने सर्वे क्रमांक 1834 स्थित लगभग 03 बीघा नजूल भूमि को 19 अवैध अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में की गई है, जिसके तहत कृषि उपज मण्डी के पास एक नवीन बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित था। इस परियोजना के लिए कलेक्टर द्वारा 23 सितंबर 2021 को 1.15 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी।

बस स्टैंड निर्माण कार्य की लागत राशि 218.44 लाख रुपये है, जिसका कार्यादेश 12 मई 2023 को जारी किया जा चुका था, हालांकि, भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

निर्माण कार्य में बाधा बन रहे कुल 19 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया गया था। संबंधित अतिक्रमणकारियों को स्थल से अवैध निर्माण हटाने हेतु समय-समय पर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनके द्वारा भूमि खाली नहीं की गई। 15 दिसंबर 2025 को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाए और लगभग 3 बीघा बेशकीमती भूमि को खाली करा लिया।

प्रशासन द्वारा जिन प्रमुख व्यक्तियों के अवैध निर्माण हटाए गए, उनमें

चिन्टु लाल रजक, भूरे लाल रजक, बाबूलाल लोधी, देवेन्द्र जाटव, अनिल जोशी, श्रीमती धनकुवर रजक, श्रीमती भागवती लोधी (मानकुवर), करन जाटव, रामगोपाल लोधी, श्रीमती अंगुरी वाई लोधी, रामसिंह लोधी, मोहन धोवी, कैलाश धोवी, बलवान जाटव, राजा राम जाटव, कैलाश जटव, सोनू विश्वकर्मा, काशीराम पाल और राजेन्द्र रावत। अतिक्रमण हटने के बाद अब नवीन बस स्टैंड निर्माण कार्य में आ रही बाधा भी दूर हो गई है। जिससे स्थानीय नागरिकों नगर के मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन लग रहे जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

अनुराग निंगवाल, एस डी एम करैरा का कहना है कि नए बस स्टैंड निर्माण के लिए आज अतिक्रमण हटाया गया है, भविष्य में भी नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए क्रमबद्ध योजना बनाकर आंगे बढ़ेगे।

—————

(Udaipur Kiran) / युगल किशोर शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *