Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध बूचड़खाना चलाने वाला गिरफ्तार, डेढ़ कुंतल मांस बरामद

गिरफ्तार आरोपित के साथ चुनार पुलिस।

मीरजापुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । चुनार पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर अवैध रूप से बूचड़खाना चला रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब एक कुंतल 50 किलोग्राम भैंस-पड़वा का मांस, एक चापड़ और लकड़ी का गुटका बरामद किया है।

कोतवाल चुनार विजय शंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोची टोला (कसाई टोला) क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर के हाते में अवैध रूप से पशुओं का वध कर मांस की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आजम कुरैशी पुत्र स्व. अम्मामुल्ला निवासी मोची टोला, थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके पर पशु चिकित्साधिकारी टीम के साथ पहुंचे और बरामद मांस के सैंपल लिए। पुलिस के अनुसार यह क्षेत्र मिश्रित आबादी वाला है। जहां इस तरह की गतिविधि से लोगों में रोष फैलने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। साथ ही संक्रमण फैलने और गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना चुनार में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार भारद्वाज, धनराज यादव और राजकुमार शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *