Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं: दीया कुमारी

jodhpur

जोधपुर, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है और अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई नई नीतियां लागू की हैं, जिससे विकास को गति मिली है। इसका लाभ प्रवासियों को भी मिलेगा। वह आज जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रही थी।

उप मुख्यमंत्री ने सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के परिश्रम से राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत 2047 में विकसित राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दस दिसंबर को मनाए गए प्रवासी राजस्थानी दिवस के बाद अब समय आ गया है कि प्रवासी अपनी मातृभूमि राजस्थान लौटें और यहां निवेश करें। प्रवासियों के निवेश से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम के स्वागत में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा सहित अन्य पदाधिकारी, समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री एयरपोर्ट से मारवाड़ जंक्शन रवाना हुईं, जहां सिरियारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *