आसनसोल नगर निगम में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

आसनसोल नगर निगम

आसनसोल, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . आसनसोल नगर निगम की तरफ से गुरुवार को एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लिए भी पथ परियोजना का उद्घाटन किया गया.

इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीम उल हक विभिन्न विभागों के एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी और राज्य सरकार के इस परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. यहां पर इस परियोजना को लेकर चर्चा हुई.

अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में इस परियोजना के तहत किस तरह से काम होगा और किस-किस वार्ड में इसके तहत सड़क बनाई जाएगी या उनकी मरम्मत की जाएगी. इस बारे में डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा राज्य के लोगों के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी परियोजना चलाई जाती हैं. पथ भी ऐसी ही एक परियोजना है.

उन्होंने कहा कि इसके जरिए आसनसोल नगर निगम को 254 कार्य उपलब्ध हुए हैं और इसके लिए 105 करोड रुपए आवंटेड किए गए हैं. उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 200 किलोमीटर रास्ते के निर्माण या मरम्मत का कार्य किया जाएगा.

वसीम उल हक ने बताया कि राज्य के Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा 100 के लगभग जनकल्याणकारी परियोजना चलाई जाती हैं. उनमें से कई परियोजनाओं को विश्व स्तर पर मान्यता और स्वीकृति मिल चुकी है. ऐसे में दूसरे राज्य Chief Minister ममता बनर्जी की जनकल्याणकारी परियोजनाओं के नकल करते हैं.

वसीम उल हक ने बताया कि Chief Minister ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम भी हमेशा लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा और सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करता रहता है.

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Leave a Comment