बहरूपिये बाबा का झांसा हथकड़ी के साथ हुआ खत्म

बरामद की गई सामग्री
बाबाजी का झांसा हथकड़ी के साथ खत्म हुआ

गुवाहाटी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने ठगी के आरोप में दो बहरूपिये बाबा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि.वशिष्ठ पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक बहरूपिये बाबा के ठगी का भंडाफोड़ तब किया किया जब डिचांग अपार्टमेंट के निसवासी से गहने चुरा लिए.

आरोपित को गोलाघाट के सरूपथार से ढूंढकर गिरफ्तार किया गया. जहां उसने अपना गुनाह कबूल किया और होजई के नागेंद्र नगर में चोरी का सामान लेने वाले का नाम बताया. आगे की कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी का सामान बरामद कर लिया गया.

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहिदुल अली (41, होजाई) और जीतेंद्र ऐच (38, होजाई) के रुप में की गई है.

गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने लॉकेट वाला एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, सोने की दो जोड़ी चूड़ियां, सोने का एक झुमका, सोने की अंगूठियों का एक जोड़ा, शंख से बनी सोने की एक चूड़ी, चांदी के एक कंगन की जोड़ी और.एक चांदी की एक चूड़ी बरामद किया है.

पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है.

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Leave a Comment