झारखंड में महिला सहित सभी वर्ग हैं योजनाओं के लाभ से वंचित : मंजू

विधानसभा परिसर में विधायक मंजू कुमारी की तस्वीर

रांची, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जमुआ की भाजपा विधायक मंजू कुमारी ने कहा हैै कि मंंईयां सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को सम्मान नहीं, बल्कि अपमान मिला है. उन्होंने विधानसभा परिसर में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान हेमंत सरकार की नीतियों तीखा प्रहार किया.

विधायक ने कहा कि राज्‍य में महिला, वृद्ध और छात्र सहित सभी वर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, महिलाओं को मंंईयां सम्मान योजना के तहत सहायता नहीं मिल पा रही और वृद्धजनों का पेंशन बंद कर दिया गया है.

विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को सबसे बड़ा वादा बताया था, लेकिन आज महिलाएं महीनों से लाभ की इंतज़ार में दर-दर भटकने को विवश हैं. सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों में भी महिलाएं ठगा हुआ महसूस कर रही हैं, जहां उनकी समस्याओं पर कोई ठोस सुनवाई नहीं हो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि न सिर्फ मंईयां सम्मान योजना, बल्कि विधवा पेंशन भी अटकी हुई है. इंडी गठबंधन ने महिलाओं के भरोसे सत्ता हासिल की, लेकिन अब वही महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के दावे करने वाली सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है और मंईयांसम्मान योजना महिलाओं के लिए चिंता और भ्रम का विषय बन चुकी है.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment