Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

महोबा में महिला ने अपनी मासूम बेटी की ली जान, पति से विवाद के बाद खौफनाक को दिया अंजाम

गमगीन परिजन

महोबा, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के महोबा में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया। महिला ने अपनी मासूम बेटी को फांसी लगा मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजन हैरत में हैं और इलाके में सनसनी मच गई है। बुधवार को पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। एक मां के द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सदर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला जनपद मुख्यालय के सुभाष नगर है। जहां प्रभुदयाल की बेटी खुशबू का विवाह तीन साल पहले चरखारी निवासी अरविंद के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला एक माह पूर्व अपनी बेटी ऋषिका को लेकर मायके आई थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को खुशबू का पति अरविंद से फोन पर ही कहासुनी हो गई। जिसके बाद आवेश में आकर महिला ने अपनी मासूम बेटी ऋषिका (1) को फांसी लगा मौत के घाट उतार दिया और खुद भी जान देने का विफल प्रयास किया।

चार पांच दिनों से फोन पर हो रहा था विवाद

आरोपित महिला की मां उमारानी ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है और वह ड्यूटी पर थी। घर पर दो बेटे पवन और अमन और बेटी खुशबु अपनी मासूम बेटी के साथ मौजूद थी। बताया कि दामाद और बेटी के बीच पिछले चार पांच दिनों से फोन पर विवाद हो रहा था।जिसको लेकर बेटी मानसिक रूप से परेशान थी।एक मां के द्वारा अपने कलेजे के टुकड़े जिसे नौ माह अपने गर्भ में रखा उसे ही मौत के घाट उतारने को लेकर जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। तो वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से परिजन हैरत में हैं।

महिला से पुलिस कर रही पूंछताछ

सदर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने अपनी मासूम बेटी की फांसी लगा हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मासूम के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।परिजनों के अनुसार आरोपित महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *