जयपुर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी Examination -2024 के इंग्लिश विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. जनरल वर्ग की कटऑफ 282 अंक से ऊपर पहुंच गई है. अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं. विचारित सूची में 701 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है.

आयोग सचिव ने स्पष्ट किया कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के लिए है, यह चयन अथवा वरीयता सूची नहीं है. अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची, दस्तावेज सत्यापन के बाद विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी. इसके पश्चात आयोग चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए विभाग को भेजेगा.
ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 26 अगस्त से 1 सितंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को अपने SSO आईडी से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर ‘माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ’ का चयन कर विस्तृत आवेदन-पत्र भरना होगा. विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी. अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र की दो प्रतियां सुरक्षित रखनी होंगी और विभाग द्वारा निर्धारित तिथि व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है.
RPSC फर्स्ट ग्रेड टीचर इंग्लिश विषय कटऑफ
-
जनरल वर्ग: 282.97
-
जनरल डब्ल्यूई: 282.97
-
डब्ल्यूडी: 234.64
-
डीवी: 278.94
-
SC वर्ग: 162.77
-
SC डब्ल्यूई: 162.77
-
SC डीवी: 212.47
-
ST वर्ग: 164.81
-
ST डब्ल्यूई: 164.81
-
OBC वर्ग: 184.30
-
OBC डब्ल्यूई: 184.30
-
MBC: 192.39
-
EWS: 189.0
विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन की तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा. सत्यापन के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी होंगे.