सुलतानपुर में सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

अपहरण का वायरल वीडियो से फोटो
Superintendent of Police  कुंवर अनुपम सिंह

सुलतानपुर, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जिला सुलतानपुर के चांदा थाना अंतर्गत साढा पुर गांव के अमन यादव को बीती रात अराजक तत्वों ने मारते हुए आर्टिगा कार में जबरन बैठा लिया. अपहरण कर युवक की हत्या कर दी. शव को इब्राहिमपुर पुल के पास फेंक दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . पुलिस ने इस प्रकरण में दाे आरोपिताें मयंक यादव, शिवम यादव करे गिरफ्तार कर लिया है.

चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढपुर गांव में बीती रात कार से युवक का अपहरण किया गया. स्कूल के मैदान में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. वहां खून बिखरा मिला है. सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. युवक के अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपहरण के बाद पुलिस को सूचना मिलते ही रात भर पुलिस सर्च आपरेशन करती रही. परिजन अनहोनी की आशंका जताते रात भर परेशान रहे. पुलिस ने अपहृत अमन यादव का शव sunday की सुबह इब्राहिम पुर घाट पर बरामद किया. अमन यादव माता पिता की इकलौती संतान था . चांदा कोतवाल दीपेन्द्र सिंह ने sunday को बताया कि शव बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Superintendent of Police कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपित मयंक यादव, शिवम यादव की गिरफ्तारी कर ली गयी है और उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. उन्हाेंने बताया कि घटना की वजह आपसी विवाद है.

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Leave a Comment