मंदसौर: पशुपतिनाथ लोक की तैयारियां अंतिम चरणो में, दीवारों पर दिखेगी पूरी कथा

पशुपतिनाथ लोक की तैयारियां अंतिम चरणो में, दीवारों पर दिखेगी मूर्ति के प्रकट होने से लेकर स्थापना तक की पूरी कथा

मंदसौर, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य के तहत मंदिर परिसर की दीवारों पर पशुपतिनाथ महादेव की दुर्लभ मूर्ति के प्रकट होने से लेकर स्थापना तक की पूरी कथा को आकर्षक पेंटिंग्स के रूप में उकेरा जा रहा है. लगभग 5 फीट ऊंची और 7 फीट लंबी इन चार पेंटिंग्स में मूर्ति की ऐतिहासिक यात्रा को क्रमबद्ध रूप से दर्शाया गया है.

पेंटिंग्स में उदाजी वसिष्ठा के स्वप्न में प्रतिमा के दर्शन, बैलों द्वारा प्रतिमा को नीम के वृक्ष तक लाया जाना, प्रतिमा का नीम के वृक्ष के नीचे 21 वर्ष तक विश्राम और अंत में स्वामी प्रत्यक्षानंद जी द्वारा की गई प्रतिमा की स्थापना तक की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को अत्यंत प्रभावी और भावपूर्ण शैली में चित्रित किया जा रहा है. भोपाल के चित्रकार इसे तैयार कर रहे हैं.

पशुपतिनाथ लोक के निर्माण की तैयारियां अंतिम चरणों में है. जल्द ही लोक के सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेंगे जिसके बाद इसका लोकार्पण किया जायेंगा. विगत दिनों कलेक्टर अदिती गर्ग ने लोक के निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर समीक्षा की थी.

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Leave a Comment