इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : काकोरी कांड के अमर शहीदों का बलिदान दिवस

राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह. फाइल फोटो - इंटरनेट मीडिया
राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह. फाइल फोटो - इंटरनेट मीडिया

19 दिसंबर 1927 का दिन Indian स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में शौर्य, त्याग और बलिदान का प्रतीक बन गया. इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत ने काकोरी कांड में शामिल तीन महान क्रांतिकारियों—राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह—को फांसी दे दी. इन वीरों ने देश को विदेशी शासन से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.

राम प्रसाद बिस्मिल स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर नेता, कवि और संगठनकर्ता थे. अशफाक उल्ला खां हिंदू-मुस्लिम एकता के जीवंत प्रतीक माने जाते हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी को मजहब से ऊपर रखा. रोशन सिंह ने भी निर्भीक होकर अंग्रेजी शासन को चुनौती दी और अंतिम समय तक अपने विचारों पर अडिग रहे.

इन तीनों को काकोरी रेल डकैती मामले में दोषी ठहराया गया, जिसका उद्देश्य अंग्रेजी सरकार के खजाने को लूटकर क्रांतिकारी गतिविधियों को तेज करना था. फांसी से पहले भी इन शहीदों ने माफी मांगने से इनकार किया और हंसते-हंसते देश के लिए जान न्योछावर कर दी. इनका बलिदान आज भी युवाओं को देशभक्ति, साहस और एकता की प्रेरणा देता है.

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1154 – किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने.

1842 – अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी.

1919 – अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई.

1927 – Uttar Pradesh ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना.

1927 – स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी.

1941 – एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ली.

1945 – मुंबई में संस्थान को पेडर रोड स्थित केनिलवर्थ बंगले में स्थानांतरित किया गया.

1958 – सुकुमार सेन, Indian गणराज्य के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त रहे.

1961 – ऑपरेशन विजय के तहत गोवा, दमन और दीव को पुर्तगाल से मुक्त कराया गया.

1974 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट Captain रिकी पोंटिंग का जन्म.

1984 – चीन और ब्रिटेन के बीच 1997 तक हांगकांग चीन को सौंपने का समझौता.

1984 – भोपाल गैस त्रासदी में हजारों लोगों की मौत.

1997 – हॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म टाइटैनिक रिलीज हुई.

1998 – अमर्त्य सेन को बांग्लादेश की मानद नागरिकता.

1998 – अमेरिका में President बिल क्लिंटन पर महाभियोग.

1999 – मकाऊ का चीन को हस्तांतरण.

2000 – ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट जीता.

2003 – अमेरिका ने कश्मीर पर पाकिस्तान की यूएन मांग छोड़ने का स्वागत किया.

2003 – लीबिया ने रासायनिक हथियार खत्म करने की घोषणा की.

2005 – अफगानिस्तान में तीन दशक बाद पहली लोकतांत्रिक संसद की बैठक.

2006 – शैलजा आचार्य नेपाल की भारत में नई राजदूत नियुक्त.

2007 – टाइम मैगजीन ने व्लादिमीर पुतिन को पर्सन ऑफ द ईयर चुना.

2008 – केनरा बैंक, एचडीएफसी और बैंक ऑफ Rajasthan ने होम लोन सस्ता किया.

2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला President बनीं.

जन्म

1873 – उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे.

1884 – राम नारायण सिंह – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और हजारीबाग के राजनेता थे.

1899 – मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर.

1915 – मैरेम्बम कोइरंग सिंह – Indian राज्य मणिपुर के प्रथम Chief Minister थे.

1919 – ओम प्रकाश – Indian सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता थे.

1934 – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला President.

1937 – जी. बी. पटनायक – भारत के भूतपूर्व 32वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं.

1951 – रतन लाल कटारिया – Indian जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं.

1969 – नयन मोंगिया – पूर्व Indian क्रिकेटर हैं.

1974 – रिकी पोंटिंग‎ – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं Captain .

1980 – जमुना टुडू – पद्म से सम्मानित वृक्षों की रक्षा हेतु समर्पित महिला हैं.

निधन

1860 – लार्ड डलहौजी – 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे.

1988 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध Gujaratी साहित्यकार

1927 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक.

1927 – अशफाक उल्ला खां – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी.

1927 – राम प्रसाद बिस्मिल – महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद एवं साहित्यकार.

2002 – बाबूभाई पटेल – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक थे, जो Gujarat के भूतपूर्व Chief Minister थे.

2016 – अनुपम मिश्र – लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे.

महत्वपूर्ण दिवस

गोवा मुक्ति दिवस

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a Comment