
साल 2011 में कोलकाता स्थित एएमआरआई (AMRI) अस्पताल में हुए भयावह अग्निकांड में जहाँ आग और जहरीले धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया था, वहीं दो महिलाओं ने अदम्य साहस का परिचय देकर मानवता की मिसाल कायम की. अस्पताल की स्टाफ रम्या राजन और पी.के. विनीथा ने बिना किसी सुरक्षात्मक उपकरण के, अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार मरीजों तक पहुँचना जारी रखा.
अस्पताल के भीतर फैलते धुएं और आग कीबढ़ती लपटों के बावजूद दोनों ने आठ मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालाँकि, एक अन्य मरीज को बचाने के प्रयास में वे स्वयं आग और धुएं के चलते बेहोश हो गईं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई.
इस दुर्घटना में जहाँ कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, वहीं रम्या और विनीथा का बलिदान हमेशा एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में याद किया जाता है- जो बताता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य और मानवता सबसे बड़े साहस को जन्म देती है.
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर.
1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया.
1873 – हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी.
1898 – बेलूर मठ की स्थापना.
1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर क़ब्ज़ा किया.
1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर क़ब्ज़ा किया.
1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर.
1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया.
1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई.
1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की.
1998 – रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया.
1998 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक Indian सट्टेबाज से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी.
2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया.
2001 – यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
2001 – तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे.
2002 – जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने.
2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल.
2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया.
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की.
2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया.
2011- आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में ‘रम्या राजन’ और ‘पी.के. विनीथा’ ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की. अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई.
2012 – मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत.
2013 – इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल.
जन्म
1484 – संत सूरदास – महान कवि.
1825 – राव तुला राम – सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक Haryana के रेवाड़ी जिले.
1870 – डॉ आई.एस. श्रुधर – वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संस्थापक.
1889 – चन्द्रनाथ शर्मा – Assam राज्य के प्रथम असहयोगी और Assam में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक.
1902 – राब बटलर – एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे.
1913 – होमाई व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फोटो पत्रकार.
1918 – कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार.
1919 – ई. के. नायनार – Indian कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ थे, जो केरल के भूतपूर्व Chief Minister थे.
1929 – रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार.
1929 – देवीदास ठाकुर – Indian राजनीतिज्ञ तथा Assam के भूतपूर्व राज्यपाल थे.
1945 – शत्रुघ्न सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता और संसद सदस्य.
1946 – सोनिया गांधी – कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की धर्मपत्नी.
निधन
1761 – ताराबाई – शिवाजी की पुत्री का पुणे.
1924 – गोविन्द सिंह राठौड़ – भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे.
1942 – द्वारकानाथ कोटणीस – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान चीन में निःस्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले Indian डॉक्टर थे.
1971 – महेन्द्रनाथ – Indian नौसेना के जांबाज अफसरों में एक.
1983 – शाहनवाज़ ख़ान – ‘आजाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी थे.
2000 – सचिन्द्र लाल सिंह – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे.
2007 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि.
2009 – उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, Indian तबला वादक
2020 – मंगलेश डबराल – हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक.
महत्वपूर्ण दिवस
बालिका दिवस (भारत)
अखिल Indian हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
——————-
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
