Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: आजीविका मिशन की समीक्षा में सीईओ ने कहा -साप्ताहिक लक्ष्य बनाकर कार्यों की पूर्णता करें

आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईआ

अनूपपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के कार्यों की अनूपपुर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने मैदानी अमले को निर्धारित लक्ष्य को समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहां कि जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम समन्वय से दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर मैदानी क्षेत्र में प्रगति परिलक्षित करें। बैठक में आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह जिला इकाई के जिला प्रबंधक, सहायक जिला प्रबंधक, विकासखण्ड प्रबंधक तथा सहायक विकासखण्ड प्रबंधक उपस्थित रहे।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रोफाइल अपडेशन कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विकासखण्ड टीम को कार्यों को संपादित करने लीड लेने के निर्देश दिए। स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठन के कट आफ डेटा का फिजिकल प्रपत्र बनवाने व ऑनलाइन फीडिंग का कार्य साप्ताहिक लक्ष्य के अनुसार कर प्रगति लाने, सीएलएफ के आंतरिक अंकेक्षण की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएलएफ की आवंटित राशि का सदुपयोग किया जाए। स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्य की समीक्षा की गई। विकास खण्ड स्तर पर बीएलसीसी (बैंकर्स )बैठक के आयोजन के संबंध में निर्देशित किया।

उन्होंने मुद्रा लोन के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने प्रकरण तैयार कर बैंक में प्रेषित करने,लोक अधिकार केंद्र अंतर्गत प्राप्तक आवेदनों एवं उनके निराकरण, स्व सहायता समूहो का उद्यम पंजीयन कराने, कृषि गतिविधि के तहत पोषण वाटिका बनवाने, प्रोड्यूसर ग्रुप के निर्माण के निर्देश दिए गए।

एक बगिया मां के नाम अभियान के अंतर्गत चिन्हित हितग्राहियों, कृषक सखी, इंजीनियर की संयुक्त बैठक कर लंबित फेंसिंग, पौधारोपण कार्यों के पूर्णता के निर्देश देते हुए कहा कि समय पर कार्य पूर्णता से स्व सहायता समूह के लोगों को सीएलएफ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ऋण राशि समय पर वापस कराने का कार्य भी किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *