Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सिलीगुड़ी नगर निगम के नव-निर्मित प्लैटिनम जुबिली भवन और सभागार का उद्घाटन

नव-निर्मित प्लैटिनम जुबिली भवन और सभागार का उद्घाटन करते मेयर

सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिलीगुड़ी नगर निगम में मेयर गौतम देव ने मंगलवार को नव-निर्मित प्लैटिनम जुबिली भवन तथा अत्याधुनिक सभागार का औपचारिक उद्घाटन किया गया। फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर भवन व सभागार का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में डिप्टी मेयर रंजन सरकार, चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, नगर निगम आयुक्त, मेयर परिषद के सदस्य, विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस नए सभागार में नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठकों, बोर्ड मीटिंग और विभिन्न चर्चा सत्रों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के तुरंत बाद नए सभागार में पहली बोर्ड मीटिंग भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर मेयर गौतम देव ने कहा कि यह नया भवन और सभागार सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक पारदर्शी, तेज़ तथा जनमुखी बनाएगा। साथ ही नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में यह नई आधारभूत संरचना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *