
जलपाईगुड़ी, 13 दिसंबर
(Udaipur Kiran) . आगामी 17 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के स्थायी भवन का उद्घाटन किया जाएगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. Saturday को हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश देबांशु बसाक ने निर्माणाधीन स्थायी भवन का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से सर्किट बेंच का कार्य स्टेशन रोड स्थित अस्थायी भवन में चल रहा था. अब शहर से सटे पहाड़पुर क्षेत्र में लगभग 40 एकड़ भूमि पर बने भव्य स्थायी भवन का उद्घाटन होने जा रहा है. उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत कई हाईकोर्टों के मुख्य न्यायाधीशों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है.
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
