Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

शनिवार से मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी

दीपावली पर शनिवार से मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी

जयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों,त्यौहारों एवं उत्सवों के दिनो में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी दीपावली सीजन पर 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के फेरों की संख्या वर्तमान सख्ंया से बढ़ाकर 208 कर दी गई हैं।

दीपावली को लेकर परकोटे में 21 अक्टूबर तक मुख्य बाजारों में रोशनी की सजावट को देखने के लिए काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं शहरवासियों के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं। शहर में इस दौरान सिटी,मिनी बसों एवं ई-रिक्षा इत्यादि का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।

अतः जयपुर मेट्रो प्रशासन द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए जयपुर मेट्रो का संचालन फेरों की संख्या बढ़ाते हुए अन्तिम मेट्रो ट्रेन का संचालन मानसरोवर एवं बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से रात्रि 11ः20 तक किये जाने का भी निर्णय लिया गया हैं। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्धक निदेशक वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुरवासियों तथा मेट्रो यात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया कि मेट्रो यात्री 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक मेट्रो संचालन की इस व्यवस्था का लाभ उठा पाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *