Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बकाया मज़दूरी की मांग को लेकर मदारीहाट में छह चाय बागानों के श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना

धरना देते श्रमिक

अलीपुरद्वार, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मदारीहाट में छह चाय बागानों के श्रमिकों ने बकाया मज़दूरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। श्रमिकों ने काम बंद आंदोलन (वर्क स्टॉपेज) की भी घोषणा कर दी है। जिन छह बागानों के श्रमिक आंदोलन में शामिल हुए हैं, वे हैं —धुमचिपाड़ा, हंटापाड़ा, गारगेंदा, बीरपाड़ा, तुलसीपाड़ा और डिमडिमा।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक तृणमूल कांग्रेस के झंडे लेकर उपस्थित हुए। हालांकि श्रमिकों ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन राज्य सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि बागान प्रबंधन और मालिकों के खिलाफ है।

जानकारी के अनुसार, इन छह बागानों में कुल सात हज़ार से अधिक श्रमिक काम करते हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच महीनों से मज़दूरी नहीं मिली है। दूसरी ओर, बागान मालिकों ने दावा किया है कि मज़दूरी पांच महीने नहीं, बल्कि केवल ढाई महीने की बकाया है। मालिक पक्ष का यह भी कहना है कि बकाया भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा।

श्रमिकों का कहना है कि जब तक सभी बकाया मज़दूरी नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *