हाईकोर्ट आदेश के बाद हाईस्कूल सोसाइटी मामले में अंकेक्षण के लिए स्वतंत्र लेखाकार नामित

कोर्ट की प्रतीकात्मक छायाचित्र

-ऑब्जर्बर पूर्व न्यायमूर्ति उमेश कुमार ने सभा आहूत किया

Prayagraj, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में Monday को अपराह्न ब्वायज हाईस्कूल एवं कॉलेज परिसर में सभा सम्पन्न हुई. ऑब्जर्वर व हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार ने सभा आहूत की थी. इस मीटिंग में 40 साल की अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म एस.के.दास एंड कंपनी को स्वतंत्र चार्टड अकाउंटेंट नियुक्त किया गया.

वरिष्ठ कर एवं वित्त विशेषज्ञ डॉ. पवन जायसवाल दोनों संस्थाओं के त्रैमासिक अंकेक्षण में आंतरिक अंकेक्षक नामित किए गए. हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में युक्तियुक्त ऑडिट हेतु आब्जर्वर जस्टिस उमेश कुमार ने यह निर्देश दिया.

स्कूल में सम्पन्न हुई सभा में जिलाधिकारी Prayagraj का प्रतिधिनित्व एडीएम सिटी, पुलिस आयुक्त का डीसीपी मनीष शांडिल्य कमिश्नर, बीएचएस के प्रधानाचार्य डी ए ल्यूक, जीएचएस की प्रधानाचार्य वी. इसुवियश, सीए रवि कांत तथा वरिष्ठ कर एवं वित्त विशेषज्ञ डॉ. पवन जायसवाल उपस्थित रहे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के तृतीय त्रैयमास का इंटरनल ऑडिट शीत कालीन अवकाश के बाद जनवरी में सम्पन्न किया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Leave a Comment