Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

भारत और ओमान गुरुवार को मस्कट में मुक्त व्यापार समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

भारत और ओमान के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत-ओमान गुरुवार को मस्कट में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह समझौता किया जाएगा। जीसीसी देशों में ओमान भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।

अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी जानकारी में बताया कि भारत और ओमान गुरुवार को मस्कट में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, सेवाओं और निवेश को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मस्कट पहुंच चुके हैं। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल भी ओमान पहुंचेंगे। इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे, जो तीन देशों की चार दिवसीय दौरे पर हैं।

मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता, जिसे आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है। यह बातचीत औपचारिक रूप से नवंबर, 2023 में शुरू हुई, जो इस वर्ष समाप्त हुई है। खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में ओमान भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। पिछले वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत-ओमान द्विपक्षीय व्यापार करीब 10.5 अरब डॉलर रहा।

उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को जॉर्डन से इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे। वे अदीस अबाबा से ओमान के लिए आज रवाना होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *