Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

धर्मशाला में रविवार को तीसरे टी 20 में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।

धर्मशाला, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू होने वाला ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम रहेगा। भारत और अफ्रीका के बीच सीरीज दो मैच के बाद एक-एक की बराबरी पर है। अब तीसरा मुकाबला जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेंगी, जबकि मेहमान टीम भी इसी इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ ही धर्मशाला में भारत को 10 वर्ष पूर्व मिली हार का बदला लेकर हिसाब बराबर करने का भी मौका रहेगा।

धौलाधार की ठंडी वादियों में ओस, तेज़ हवाएं और ठंड के बीच टॉस की भी अहम भूमिका रहने वाली है। टी-20 सीरीज में अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही विजेता बनी है। ऐसे में धर्मशाला की हाई एल्टीटयूड पिच में भी टॉस व ओस अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि मैच सात बजे शुरू होगा, जिससे डियू फैक्टर दोनों ही टीमों के लिए रहना वाला है। जबकि मौसम ने अचानक से करवट बदली है और धर्मशाला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे हैं। अब मौसम शनिवार रात व रविवार सुबह को क्या रंग दिखाता है ये भी देखना अहम होगा।

धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि चार मुकाबले दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के हाथों लगे हैं। धर्मशाला के मैदान पर दो मैच बेनतीजा भी रहे हैं, जोकि बारिश होने के चलते शुरू ही नहीं हो पाए थे। ये दोनों ही टी-20 मैच भी भारत व साऊथ अफ्रीका के बीच ही खेले जाने थे।

धर्मशाला की पिच पर औसत स्कोर 150 है। इस मैदान का टी-20 में हाईएस्ट टोटल 200/3 रन है, जो दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दो अक्तूबर 2015 में बनाया था। यहां का लोएस्ट टोटल 47 रन है, जो आयरलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 13 मार्च 2016 को बनाया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने नाम किए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका ने 2015 में एकमात्र मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 200 रनों का पीछा करते हुए भारत को हराया था।

धर्मशाला स्टेडियम में 20 से 22 हज़ार क्षमता है, जिसके अधिकतर टिकट बिकने की बात एचपीसीए की ओर से कही जा रही है। ऐसे में 20 हज़ार दर्शकों के साथ खूब चौक्के-छक्कों की बारिश धर्मशाला में देखने को मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *