Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए नई जर्सी लॉन्च की

रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया जर्सी का अनावरण करते हुए

रायपुर, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत की जर्सी निर्माता कंपनी एडिडास ने बुधवार को टी-20 फॉर्मेट के लिए नई किट लॉन्च कर दी। यह लॉन्चिंग रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे इंटरवल के दौरान की गई। यह जर्सी आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए पेश की गई है, जो 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

जर्सी अनावरण के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को मध्य पारी के दौरान बुलाया गया। इस मौके पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे। भारत को 2024 में टी-20 विश्व कप जिताने वाले रोहित शर्मा को 2026 संस्करण का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।

रोहित ने कहा, “हमें 2007 के बाद टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने में 15 साल से ज्यादा का समय लगा। अब जब विश्व कप भारत में हो रहा है, मेरी शुभकामनाएं हमेशा टीम के साथ हैं। यह एक रोमांचक टूर्नामेंट होगा और मुझे पूरा यकीन है कि पूरा देश टीम का समर्थन करेगा।” रोहित अब टी-20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं।

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत को ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका और पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *