Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को मिला केंद्रीय मंत्रियों का समर्थन

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को मिला केंद्रीय मंत्रियों का समर्थन
इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को मिला केंद्रीय मंत्रियों का समर्थन

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को लेकर केंद्र सरकार स्तर पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जय किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान भाजपा सीपी जोशी से लघु उद्योग भारती के शिष्ट मंडल ने भेंट कर इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का औपचारिक निमंत्रण दिया एवं आयोजन की प्रगति की जानकारी साझा की। इस दौरान सभी गणमान्यों ने इंडिया स्टोन मार्ट के प्रति सकारात्मक रुख जताते हुए आयोजन को अपना समर्थन दिया तथा कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी व्यक्त की।

शिष्ट मंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रताप राव शामिल रहे। इसी क्रम में जयपुर स्थित लघु उद्योग भारती कार्यालय में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अब तक की बुकिंग स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में स्टोन सेक्टर में डिजाइन प्रमोशन, इंडिया स्टोन मार्ट के लिए विकसित की जा रही मोबाइल ऐप तथा संभावित स्पॉन्सरशिप प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिससे आयोजन को और अधिक उद्योगोन्मुख एवं व्यावसायिक बनाया जा सके। इसके अलावा आगामी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक को लेकर भी रणनीति बनाई गई ताकि आयोजन से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *