
नई दिल्ली, 06 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर 10 दिसंबर से तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के लिए इस बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है.
आधिकारिक सूत्रों ने Saturday को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर 10 दिसंबर से वार्ता शुरू होगी. ये बातचीत तीन दिन चलेगी. भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के लिए इस बातचीत को अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देश डील के शुरुआती हिस्से को फाइनल करने की कोशिश कर रहे हैं.
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप-संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रिक स्वित्जर करेंगे. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित यह बातचीत 10 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर को समाप्त होगी. यह औपचारिक दौर की वार्ता नहीं है.”
उल्लेखनीय है कि अगस्त में Indian उत्पादों पर 50 फीसदी सीमा शुल्क लगाए जाने के अमेरिकी कदम के बाद व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का ये दल दूसरी बार भारत आ रहा है. इसके पहले 16 सितंबर को एक अमेरिकी दल बातचीत के लिए भारत आया था.
———–
(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर
