Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी

भारतीय क्रिकेट टीम

अहमदाबाद, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।

टॉस के उन्होंने कहा कि पिच अच्छी दिख रही है और शुरुआती घंटे में थोड़ी नमी का असर रह सकता है। चेज़ ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम युवा है और अच्छी क्रिकेट खेलना चाहती है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस विकेट पर आखिरी पारी में बल्लेबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि गेंद टर्न ले सकती है। इसी वजह से टीम ने दो तेज़ गेंदबाज़, दो स्पिनर और एक ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम का लक्ष्य इस साल के अंत तक होने वाले चारों टेस्ट मैच जीतना है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी शानदार रही है और सभी अच्छे फॉर्म में हैं। गिल के मुताबिक, यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल लग रही है और शुरुआती समय में गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि टॉस हारने से निराशा नहीं है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज़ ने भारत को टेस्ट में आखिरी बार मई 2002 में हराया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच खेले गए 25 टेस्ट मैचों में कैरेबियाई टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई है। यह भारत का वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबसे लंबा अपराजित क्रम है।

सबसे लंबी अपराजित श्रृंखला (टेस्ट में):

इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – 47 (1930-75)

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – 30 (1961-82)

वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड – 29 (1976-88)

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ – 25 (2002-23)*

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – 24 (1911-52)

वेस्टइंडीज़ बनाम भारत – 24 (1948-71)

भारत की टीम (प्लेइंग 11): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज़ की टीम (प्लेइंग 11): तेग नारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, ऐलिक एथानेज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, योहान लेन, जेडन सील्स।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *