Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप

-टीम इंडिया ने 14 दिन में पाकिस्तान को तीसरी बार रौंदा

दुबई, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत की जीत की नींव तिलक वर्मा की शानदार नाबाद 69 रनों की पारी रही, जिन्होंने टीम के एक छोर को संभाले रखा।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कमजोर रही और 20 रन पर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गिर गए। इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। संजू 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने तिलक वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसमें उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन बनाए।

पाकिस्तानी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हुई और 20 ओवर भी पूरे नहीं कर पाई। सलामी बल्लेबाज फरहान और फखर की जोड़ी ने शुरुआती 84 रन जोड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान को घेरा। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 57 और फखर जमान ने 46 रन बनाए, बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की बात करें तो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने 14 दिन के भीतर तीन बार पाकिस्तान को पटखनी दी है। पहले टूर्नामेंट के लीग मैच में, फिर सुपर-4 मुकाबले में और अब फाइनल में 5 विकेट से पाकिस्तान को मात दी है।

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *