Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल के वित्तमंत्री से मुलाकात कर भारतीय राजदूत ने दिया समग्र विकास के सहयोग का आश्वासन

नेपाल के वित्त मंत्री से मुलाकात करते भारतीय राजदूत

काठमांडू, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल और नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मंगलवार को मुलाकात हुई, जिसमें नेपाल के पुनर्निर्माण और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

भारतीय राजदूत ने वित्त मंत्री खनाल को बधाई देते हुए आने वाले दिनों में भारत के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। वित्त मंत्री ने नेपाल के पुनर्निर्माण कार्य में भारत के सहयोग की अपेक्षा की और नेपाल के अन्य क्षेत्र में चल रहे सहयोग की निरंतरता का अनुरोध किया।

जवाब में भारतीय राजदूत ने दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच हुए टेलीफोन संवाद के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के तरफ से नेपाल के पुनर्निर्माण में भारत का हरसंभव सहयोग देने के आश्वासन को स्मरण कराया। राजदूत श्रीवास्तव ने कहा कि भारत हर परिस्थिति में नेपाल को अपना सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

इस मुलाकात के दौरान नेपाल में भारत के सहयोग से चल रही सभी बड़ी परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा भारत के तरफ से जिन नई परियोजनाओं में सहयोग के लिए समझौता या समझदारी हुआ है उसको लेकर भी चर्चा होने की जानकारी वित्त मंत्री खनाल के तरफ से दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *