Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

धारचुला के चौदास घाटी के दूरस्थ सिरखा गांव में भारतीय सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

भारतीय सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

पिथौरागढ, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।पिथौरागढ़, कुमाऊं स्काउट्स ने चौदास घाटी के दूरस्थ एवं दुर्गम गांव सिरखा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय निवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, दंत चिकित्सा परामर्श व आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया।

इस पहल से कुल 133 ग्रामीणों को लाभ मिला, जिन्हें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रायः उपलब्ध न हो पाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हुईं। ऊंचाई, प्रतिकूल मौसम तथा चुनौतीपूर्ण भू-भाग जैसी कठिनाइयों के बावजूद भारतीय सेना सीमांत क्षेत्रों के निवासियों के कल्याण हेतु सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। ऐसे मानवीय प्रयास न केवल स्थानीय जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, बल्कि सेना और नागरिकों के मध्य विश्वास एवं सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं।

(Udaipur Kiran) / संतोष दरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *